Showing posts with label Meera Bai. Show all posts
Showing posts with label Meera Bai. Show all posts

Friday, December 16, 2011

जो तुम तोड़ो पिया मैं नहीं तोडू



कृष्ण
जो तुम तोड़ो पिया मैं नहीं तोडू
तोरी प्रीत तोड़ी कृष्ण कौन संग जोडू


तुम भये तरुवर मैं भई पंखिया
तुम भये सरोवर मई तेरी मंछिया


तुम भये गिरिवर मैं भई कर
तुम भये चंदा हम भई चकोरा


तुम भये मोती प्रभु हम भई धागा
तुम भये सोना हम भई खागा


मीरा कहे प्रभु ब्रिज के वासी
तुम मेरे ठाकुर मैं तेरी दासी

Thursday, December 15, 2011

Hai Aankh Woh Jo Shyam Ka Darshan-Bhajan



है आँख वो जो श्याम का दर्शन किया करे, 
है शीश जो प्रभु चरण में वंदन किया करे...
बेकार वो मुख है जो व्यर्थ बातों में,
मुख है वो जो हरिनाम का सुमिरण किया करे...


हीरे मोती से नहीं शोभा है हाथ की, 
है हाथ जो भगवान् का पूजन किया करे...
मर के भी अमर नाम है उस जीव का जग में,
प्रभु प्रेम में बलिदान जो जीवन किया करे...


ऐसी लागी लगन, ऐसी लागी लगन...
लागी लागी रे लगन, लागी लागी रे लगन... 
ऐसी लागी लगन, मीरा हो गयी मगन...
वो तो गली गली हरि गुण गाने लगी...


ऐसी लागी लगन, मीरा हो गयी मगन...
वो तो गली गली हरि गुण गाने लगी...
महलों में पली, बन कर जोगन चली...
मीरा रानी दीवानी कहाने लगी...


ऐसी लागी लगन, मीरा हो गयी मगन...
वो तो गली गली हरि गुण गाने लगी...


कोई रोके नहीं, कोई टोके नहीं...
मीरा गोविन्द गोपाल गाने लगी...
कोई रोके नहीं, कोई टोके नहीं...
मीरा गोविन्द गोपाल गाने लगी...


बैठी संतो के संग, रंगी मोहन के रंग...
मीरा प्रेमी प्रियतम को मनाने लगी...
वो तो गली गली हरि गुण गाने लगी...


ऐसी लागी लगन, मीरा हो गयी मगन...
वो तो गली गली हरि गुण गाने लगी...
महलों में पली, बन कर जोगन चली...
मीरा रानी दीवानी कहाने लगी...


ऐसी लागी लगन, मीरा हो गयी मगन...
वो तो गली गली हरि गुण गाने लगी...


राणा ने विष दिया, मानो अमृत पीया...
मीरा सागर में सरिता समाने लगी...
राणा ने विष दिया, मानो अमृत पीया...
मीरा सागर में सरिता समाने लगी...


दुःख लाखों सहे, मुख से गोविन्द कहे...
मीरा गोविन्द गोपाल गाने लगी...
वो तो गली गली हरी गुण गाने लगी...


ऐसी लागी लगन, मीरा हो गयी मगन...
वो तो गली गली हरि गुण गाने लगी...
महलों में पली, बन कर जोगन चली...
मीरा रानी दीवानी कहाने लगी...


ऐसी लागी लगन, मीरा हो गयी मगन...
वो तो गली गली हरि गुण गाने लगी...


!! जय हो मीरा बाई सा की !!
!! जय हो मीरा बाई सा की !!
!! जय हो मीरा बाई सा की !!